Rewari News :: रेवाड़ी से पूर्व कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने समर्थकों क़े साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के सह-प्रभारी, पूर्व विधायक रेवाड़ी चिरंजीव राव ने अपना 40वां जन्मदिवस अपने निवास स्थान मॉडल टाउन, रेवाड़ी में कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। 


इस अवसर पर उनके पिता पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव, माताजी श्रीमती शकुंतला यादव तथा ललित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर केक काटकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।


जन्मदिवस पर उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवाओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर चिरंजीव राव को शुभकामनाएं दीं। वहीं सोशल मीडिया पर भी दिनभर शुभकामना देखने को मिली। 


हरियाणा ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिवस की बधाई प्रेषित की।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें