Rewari News :: पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने परिवहन मंत्री अनिल विज़ को पत्र लिखकर रेवाड़ी में आधुनिक बस क्यू शेल्टर निर्माण एवं परिवहन सुविधाओं के विस्तार की मांग की

रेवाड़ी के पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज को एक पत्र भेजकर रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं के विस्तार एवं यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग की है. कापड़ीवास ने अपने पत्र में कहा कि धारूहेड़ा एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से जुड़ा होने के कारण यहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन रहता है। उन्होंने धारूहेड़ा बस अड्डे के निर्माण कार्य को तेज गति से पूर्ण करवाने की मांग की ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने रेवाड़ी से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली तक वातानुकूलित बस सेवा शुरू करने की भी मांग की। उनका कहना है कि रेवाड़ी एवं आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री हवाई अड्डे तक यात्रा करते हैं, लेकिन सुगम सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के अभाव में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


पूर्व विधायक ने मसानी व हजारीवास के स्टैंड पर बस क्यू शेल्टर निर्माण की मांग भी उठाई है ताकि यात्रियों को धूप, बारिश और सर्दी से राहत मिल सके। कापड़ीवास ने विशेष रूप से रेवाड़ी शहर के नाई वाली चौक की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि यहां से महेंद्रगढ़ एवं नारनौल की ओर जाने वाले सैकड़ों यात्री चौबीसों घंटे बसों की प्रतीक्षा करते हैं, लेकिन उनके लिए कोई समुचित प्रतीक्षालय या बस क्यू शेल्टर उपलब्ध नहीं है। भीषण गर्मी, कड़ाके की सर्दी तथा बारिश के दौरान यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं विद्यार्थियों को खुले आसमान के नीचे खड़े रहने को मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने नाई वाली चौक पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस क्यू शेल्टर का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करवाने की मांग की है. इसके अतिरिक्त उन्होंने रेवाड़ी से धारूहेड़ा के बीच इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करने तथा रेवाड़ी डिपो में बसों की कमी को दूर करने की भी मांग रखी है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें