रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का ईमानदार व कर्मठ होना बहुत जरूरी है। जीवन में की गई मेहनत और ईमानदारी का फल अवश्य मिलता है। हमें जीवन में आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास अवश्य करना चाहिए। जब भी कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने वर्तमान पद से पदोन्नत होता है तो उसे अधिक जिम्मेदारी दी जाती है।
पुलिस अधीक्षक ने नव पदोन्नत हुए इंस्पेक्टर सुंदर लाल का हौसला बढाते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं और उन्हे पूरा भरोसा है की वे अपनी जिम्मेदारी को उचित प्रकार से निभाएंगे और हर कसौटी पर खरा उतरेगें। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी समाज सेवा का एक बेहतरीन माध्यम है इसलिए सेवा, सुरक्षा और सहयोग को अपना परम दायित्व मानते हुए सराहनीय कार्य कर समाज में पुलिस की बेहतर छवि के लिए कार्य करें।
एसआई सुंदर लाल दिनांक 05.01.1989 को पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए और पुलिस विभाग में अपने कार्य के प्रति समर्पित रहते हुए पदोन्नति पाकर इंस्पेक्टर के पद तक पहुंचे है। एसआई सुंदर लाल थाना शहर, जाटूसाना, सदर रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में भी बतौर अनुसंधान अधिकारी अपनी सेवाए दे चुके है।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें