Bhagalpur News:विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी कहलगाँव में निकाली गई प्रभात फेरी, किया गया वृक्षारोपण


ग्राम समाचार, भागलपुर ‌। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एनटीपीसी कहलगाँव के पर्यावरण प्रबंधन समूह विभाग एवं सृष्टि समाज के संयुक्त तत्वावधान में "जलवायु कार्रवाई" थीम पर प्रभात फेरी एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के अंतर्गत 300 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख रवीन्द्र पटेल, सृष्टि समाज की अध्यक्षा अर्चना पटेल, सृष्टि समाज की उपाध्यक्ष मधुमिता दास, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं ऐश डाइक प्रबंधन) श्रीनाध मारिसेट्टी, सृष्टि समाज की कल्याण प्रभारी उषा मारिसेट्टी, सभी विभागाध्यक्ष तथा सृष्टि समाज के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा सभी से हरित, स्वच्छ एवं सतत भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें