Rewari News :: भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन ने ट्रेड डील को लेकर किसान भवन में मीटिंग की

भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण मीटिंग किसान भवन में संपन्न हुई। समय सिंह प्रधान ने बताया कि भारत अमेरिका का की जो ट्रेड डील है वो भारत वासियों के लिए डेथ वारंट है। अगर यह लड़ाई नहीं लड़ी गई तो यह दूसरे काले कानून से भी बहुत खराब है। जिस प्रकार अंग्रेज भारत में व्यापार करने के लिए आए थे और यहां पर कब्जा कर बैठे थे। उसी तहां उनकी नजर भारत की खेती , डेरी पर है इस काम में करोना काल से ही अमेरिका लग गया था। यह डील 95% पूरी हो चुकी है। एक डेलीगेट जल्दी ही भारत आएगा। 


इसके लिए एक महत्वपूर्ण रणनीति बनाई जाएगी और आगे प्रधान जी ने बताया कि जितने भी संगठन रेवाड़ी में है उनसे भी हम बात करेंगे और भारतीय किसान यूनियन चढूनी पिछली पंक्ति में खड़ी होकर यह लड़ाई लड़ेगी। इसी मुद्दे पर 25 जून को किसान भवन चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण मीटिंग बुलाई गई है। जिसमें सभी किसान संगठन पहुंचेंगे। और आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। कल से ही भारतीय किसान यूनियन चौनी ने फैसला लिया है कि हम गांव गांव जाएंगे और ट्रेड डील के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगे। और सभी संगठन मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे और सभी संगठनों की एक विशाल मीटिंग बहुत जल्द होने जा रही है। आगे प्रधान जी ने बताया भावांतर 2023 क्षतिपूर्ति पोर्टल, बीमा क्लेम खाद बीज के ऊपर जल्दी ही एक कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी का काम होगा किसानों को जगाना और मीटिंग करना। इस मौके के ऊपर जिला कार्यकारिणी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, महिला जिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर, मनीषा यादव बोडीया कमालपुर, राजकुमार एससी सेल, शीशराम साहब, वेद सुल्तानिया, कृष्ण सैनी, अन्य कई किसान नेता मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें