Rewari News :: भाड़ावास गेट चौकी के पास नाले की सफाई और जलभराव की समस्या की शिकायत सीएम को भेजी

रेवाड़ी से सामाजिक कार्यकर्ता अमित ग्रोवर ने ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा, स्वास्थ्य मंत्री तथा उपायुक्त (डीसी) को शिकायत भेजकर भाड़ावास गेट पुलिस चौकी के सामने स्थित नालों की खराब स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित किया है।



उन्होंने अपने पत्र में बताया कि उक्त क्षेत्र के नाले पिछले कई महीनों से कूड़े-कचरे से भरे हुए हैं तथा उनकी नियमित सफाई नहीं की जा रही है। नालों में गंदगी जमा होने के कारण जल निकासी प्रभावित हो रही है और बरसात के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न होने की आशंका है।


अमित ग्रोवर ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि नालों की तत्काल सफाई करवाई जाए तथा नगर परिषद के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए।। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो मानसून के सीजन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तुरंत प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाएं और नाले नालियों की नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें