रेवाड़ी में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, इकाई रेवाड़ी द्वारा आज सभागार रेस्ट हाउस में "पर्यावरण संरक्षण - प्लास्टिक हटाओ, पानी बचाओ, पेड़ लगाओ" विषय पर एक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, RWA पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में *डॉ. आर बी यादव* ने PPT के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर विषय रखा। उन्होंने सभी RWA एवं सामाजिक संस्थाओं से आग्रह किया कि अपने-अपने क्षेत्र में प्लास्टिक का उपयोग न्यूनतम करें और *4R फॉर्मूला - Refuse, Reduce, Reuse और Recycle* को अपनाएँ। डॉ. यादव ने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनाने तक देखभाल करने की अपील की।
मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता कालरा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत अपने घर से ही करनी होगी। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।विशिष्ट अतिथि एवं रेवाड़ी नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती विनीता पीपल ने प्लास्टिक कचरा खत्म करने, वृक्षारोपण और जल संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर परिषद साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण के कार्य में सभी संस्थाओं और जनता के साथ पूर्ण सहयोग करेगी।
विशिष्ट अतिथि सीए निधि गौतम ने प्लास्टिक का उपयोग करने के बाद उसे इधर-उधर न फेंकने का अनुरोध किया। उन्होंने सुझाव दिया कि बाजार जाते समय कपड़े का थैला साथ ले जाएँ ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम हो सके। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन एडवोकेट श्रीमती सुनीता यादव महिला संयोजिका, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने किया एवं कार्यक्रम की भूमिका श्रीमती प्रियंका अग्रवाल ने रखी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लघु नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान हेतु किसान श्री यशपाल खोला एवं सुश्री प्रियंका यादव को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने सम्मानित किया।
व्यवस्था में *जिला अध्यक्ष विपिन ढींगरा, जिला सचिव धीरज शर्मा, जिला संगठन मंत्री श्री कृष्ण कुमार, श्री डीपी यादव, पर्यावरण प्रमुख दिनेश, अनिल, बिहारी लाल, शिवकुमार, हंसराज, नितेश अग्रवाल आदि का सराहनीय सहयोग रहा एवं सचिव धीरज शर्मा ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं लोगों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ ली।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों के साथ-साथ अन्य सामाजिक संस्थाओं एवं RWA के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।





0 comments:
एक टिप्पणी भेजें