Jamshedpur News: चाकुलिया में संताल रीति रिवाज से मनाया गई 171वां हूल दिवस


ग्राम समाचार संवाददाता: जामशेदपुर/ चाकुलिया: आज चाकुलिया नगर पंचायत के अन्तर्गत अवस्थित सिद्धू-कान्हू कॉलोनी के होलोङ गाड़ा कार्यालय में 171 वां हूल दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर वीर शहीद सिद्धू-कान्हू मूर्मू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. ज्ञात हो कि सिद्धू-कान्हू मुर्मू नामक दो भाईयों ने अंग्रेजों अत्याचार, दमनकारी नीतियों एवं हाताशा लगन वृद्धि को रोकने के लिए अंग्रेजों हुकूमत के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए हूल की घोषणा की थी. हूल की इस लहर को दमन करने के उद्देश्य से तत्कालीन अंग्रेज प्रशासन ने पुरे संताल परगना जिले में मार्शल लॉ लागू कर दिया था. 


इस अवसर पर होलोङ गाड़ा पत्रिका के संपादक मोहन चंद्र वास्के ने बताया कि भोगनाडीह में सिद्धू-कान्हू भाईयों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 30 जून 1855 में दस हजार लोगों को एकजुट किया और अंग्रेजों के खिलाफ विगुल फूंका. हूल की यह लौ आज भी हमारे बीच प्रज्ज्वलित है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलराम माण्डी, हरिराम हांसदा, मानिक चंद्र हांसदा व गणमान्य लोग मौजूद थे. 

रिपोर्ट: कालीदास मुर्मू, जामशेदपुर 

Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें