कांग्रेस कमेटी शहरी जिला सचिव ललित अग्रवाल ने राजस्थान के नीम का थाना विधानसभा से विधायक सुरेश मोदी से शिष्टाचार भेंट की। ललित अग्रवाल जिला सचिव ने बताया कि खाटूश्याम जी जाते समय रास्ते में सुरेश मोदी के निवास स्थान पर जाकर उनसे मुलाकात की और कांग्रेस पार्टी के बारे में विस्तार से चर्चा की। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का और 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने की बात कही। ललित अग्रवाल ने बताया कि विधायक सुरेश मोदी ने राजस्थान विधानसभा में नीम का थाना के रुके हुए विकास कार्यों और क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में पानी की समस्या के निवारण और यमुना जल समझौते का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया है।
पार्टी के शहरी जिला सचिव ललित अग्रवाल ने कहा कि सुरेश मोदी जी से उनकी यह पहली मुलाकात हुई है सुरेश मोदी जी बहुत ही सुशील स्वभाव के व्यक्ति है और बहुत ही मधुर वह आए गए हुए इंसान का मान सम्मान करने वाले इंसान है। आपको बता दे कि नीम का थाना से वर्तमान विधायक कांग्रेस के सुरेश मोदी राजस्थान विधानसभा में नीम का थाना को जिला बनाए रखने और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। नीम का थाना को जिला बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों और विधायक के बीच काफी संघर्ष हुआ था। विधायक सुरेश मोदी ने जिला रद्द किए जाने के विरोध में राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए याचिकाएं दायर की थीं।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें