ग्राम समाचार, गोड्डा। महगामा में लगेगा जनता दरबार, SP सुनेंगे लोगों की समस्याएं, गुमशुदा मोबाइल लौटाएगी गोड्डा पुलिस। गोड्डा पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देश पर दिनांक 25 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे महगामा थाना परिसर में जनता दरबार-सह-ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महगामा अनुमंडल क्षेत्र के आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।
इसके साथ ही ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद किए गए गुमशुदा मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे जाएंगे, जिससे लोगों को उनकी खोई हुई संपत्ति वापस मिल सकेगी।
गोड्डा पुलिस ने महगामा अनुमंडल के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएं तथा इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाएं।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें