Boarijor News: भटकता मिला 8 साल का मासूम! ललमटिया थाना में सुरक्षित है रवि टुडू


ग्राम समाचार, बोआरीजोर। गोड्डा जिले के ललमटिया सदर बाजार में एक करीब 8 वर्षीय बालक भटकता हुआ मिला। पूछताछ के दौरान बच्चे ने अपना नाम रवि टुडू और पिता का नाम चरण टुडू बताया, लेकिन वह अपनी मां का नाम नहीं बता सका। 

बच्चे ने अपने गांव का नाम सिकटिया बताया। बताया जा रहा है कि बच्चा बेजान पहाड़ की ओर से ललमटिया डकैता मिशन के आसपास पहुंच गया था, जहां स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी। सूचना मिलने पर दलदली पंचायत समिति सदस्य अशोक टुडू ने बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और बाद में ललमटिया थाना को सौंप दिया।


फिलहाल रवि टुडू ललमटिया थाना में सुरक्षित है। यदि कोई व्यक्ति इस बच्चे को पहचानता है या उसके परिजनों के बारे में जानकारी रखता है, तो कृपया तत्काल ललमटिया थाना से संपर्क करें, ताकि बच्चे को उसके परिवार से सुरक्षित मिलाया जा सके।

मानवता का परिचय दें इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि यह मासूम जल्द अपने परिजनों तक पहुंच सके।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें