रेवाड़ी शहर के प्रतिष्ठित जैन पब्लिक स्कूल में दिगंबर जैन मुनि श्री 108 विनम्र सागर महाराज का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर का भ्रमण कर मुनि श्री ने संसाधनों के लिए प्रबंधन समिति की सराहना की। उनके सान्निध्य में विद्यालय परिसर में लगाई गई लिफ्ट का भी उद्घाटन किया गया।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन की अगुवाई मेंं प्रबंधन समिति ने नसियां जी में विराजमान मुनि श्री को विद्यालय भ्रमण का निमंत्रण दिया गया। विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति में महाराज जी ने प्रबंधन समिति प्रधान, उपप्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, सदस्य विजय जैन, प्रद्युम्न जैन, रविंद्र जैन, निपुण जैन के प्रयासों के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
नसियां जी से विद्यालय पहुँचने पर महाराज जी का स्कूली बैंड की धुन तथा कृत्रिम फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा, उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता, अंकुर प्रभारी लीना मखीजा एवं शिक्षकों ने आरती उतारकर एवं मुनि प्रदक्षिणा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रबंधन समिति की ओर से मुनि श्री का पाद प्रक्षालन कर उन्हें श्रीफल अर्पित किया गया।
मुनि श्री के साथ साथ विभिन्न स्थानों से आए जैन श्रद्धालुओं ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर वातानुकूलित प्रधानाचार्या कक्ष, विद्याशरणालय सभागार, श्री संतोष जैन आडिटोरियम, मैडिकल कक्ष, कंप्यूटर लैब, प्रबंधन समिति कक्ष, अंग्रेजी लैब आदि का अवलोकन किया।
मुनि श्री ने वातानुकूलित संसाधनों के लिए प्रबंधन समिति को साधुवाद दिया। उनके सान्निध्य में विद्यालय परिसर में लगाई गई लिफ्ट के शिलापट्ट एवं द्वार का पूजन कर शुभारंभ किया गया। मुनि श्री ने नन्हे बच्चों के स्कूल अंकुर की व्यवस्थाओं का भी मुआयना कर संसाधनों की सराहना की।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें