अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल और उनकी महिला टीम ने पंचमुखी हनुमान मंदिर सोलह राही में अपराजिता कार्यक्रम किया गया जिसका विषय था, "घरेलू हिंसा से बचाव और सहायता।" इसमें विधि प्राधिकरण की सदस्य प्रियंका यादव ने सभी उपस्थित महिलाओ को महिला संबंधी कानून और उनके अधिकारों की जानकारी दी तथा उनके साथ अपने विचार साँझा किए तथा उन्हें जागरूक किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने भी अपने-अपने विचार रखे। रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने विधि प्राधिकरण से आई प्रियंका यादव और अपनी पूरी टीम का इस अच्छे और उपयोगी कार्यक्रम के लिए उनका धन्यवाद किया।
इस मौके पर अग्रवाल वैश्य समाज की जिला महिला जिला उपाध्यक्ष दीपिका अग्रवाल, जिला महिला कोषाध्यक्ष गरिमा मित्तल, रेवाड़ी विधानसभा अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, एडवोकेट आशा मंगला, पूजा गुप्ता, रिंकी अग्रवाल, आचल अग्रवाल, कविता अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, मंजु गुप्ता अग्रवाल वैश्य समाज की टीम समय-समय पर ऐसे अच्छे-अच्छे कार्यक्रम करती रहती है। जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने सभी वैश्य समाज के लोगों को अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़ने का आग्रह किया।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें