रेवाड़ी विधानसभा मंडल मीरपुर शक्ति केंद्र, मुंडिया खेड़ा में SIR से संबंधित, बैठक का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर SIR को लेकर संगवाड़ी शक्ति केंद्र मीरपुर में बैठक हुई। बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी नेहा शर्मा, मीरपुर मंडल अध्यक्ष नवीन शक्ति केंद्र प्रमुख विक्रम व धर्मेंद्र, बीर सिंह छावड़ी, प्रमोद, BLO 2, सरपंच एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डॉक्टर कविता गुप्ता ने कहा कि मुंडिया खेड़ा में बतौर शक्ति केंद्र प्रभारी मीटिंग में मतदाता सूची, BLA 2 से संबंधित कार्य, BLO से संबंधित कार्य, बूथ स्तर बैठक, एन्यूमरेशन फॉर्म, फिलिंग, आदि अनेक विषय पर बात की गई।
बैठक की अध्यक्षता, हमारे बहुत ही कर्मठ, मंडल अध्यक्ष भाई, नवीन जी ने की। सानिध्य शक्ति केंद्र प्रमुख हमारी होनहार बहन, मोनिका यादव जी ने किया व हमारे जिला सचिव, बहुत ही कर्मठ भाई, वीर कुमार छाबड़ी जी का भी साथ रहा व जिला महिला मोर्चा महामंत्री हेमलता यादव जी का साथ रहा BLA 2 धरमजी, शमशेर जी, उपस्थित रहे BLO महेंद्र जी उपस्थित रहे व चंद्रभान जी, प्रेम सागर जी, प्रमोद जी उपस्थित रहे। सभी ने आह्वान किया कि हम SIR के काम को प्रमुखता से करेंगे ।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें