Rewari News :: लायंस भवन में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन सैकड़ों लोगों ने योग व प्राणायाम किया

रेवाड़ी में शनिवार को नगर की तीन सामाजिक संस्थाओं लायंस क्लब, भारत विकास परिषद और योग परिवार मंच की ओर से संयुक्त रूप से लगाए जा रहे तीन दिवसीय योग साधना शिविर में दूसरे दिन योग गुरू डा. अनिल वर्मा ने कहा कि मानव शरीर पांच तत्वों से बना हुआ है, जिनमें पानी, अग्नि, हवा, धरती और आकाश शामिल हैं। उन्होंने कहा कि योग किसी भी व्यक्ति को निरोग रखने की क्षमता रखता है। अगर आप लगातार हरी सब्जियां खाएंगे तो आपकी नेत्र ज्योति तेज होगी और आपको चश्मा नहीं लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि काफी लोगों का पेट खराब रहता है, कब्ज बनती है, योग में इन बीमारियों का इलाज भी संभव है। मधुमेह और रक्तचाप को कंट्रोल करने के उपाय भी उन्होंने योग आसन करते हुए बताए। उन्होंने कहा कि 19 जून को शुरू हुए इस शिविर का शनिवार को दूसरा दिन है। 21 जून को इस योग शिविर का समापन होगा। मॉडल टाउन स्थित लायंस भवन में आयोजित इस योग साधना कार्यक्रम को लेकर डा. अनिल वर्मा ने इस मंच से कहा कि यह कार्यक्रम समाज के सभी लोगों को अपने जीवन में योग को शामिल कर योगासन को अपनाने की प्रेरणा दी। 


उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं योग परिवार मंच, भारत विकास परिषद और लायंस क्लब रेवाड़ी के इस योग साधना शिविर में सहयोग देने के लिए हम और सभी साधक का धन्यवाद करते हैं। समाजसेवी आलोक सिंघल ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को संतुलित आहार ग्रहण करने के साथ ही योग साधना को अपनाना चाहिए। शिविर में डा. अनिल वर्मा ने बताया कि यह शिविर 21 जून को भी सुबह 6 बजे से साढ़े 7 बजे तक आयोजित होगा। डा. वर्मा ने ऐरोबिक पद्धति और विभिन्न योग आसन के माध्यम से से साधकों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में मंच संचालन घनश्याम शर्मा ने किया। शिविर में रमेश अग्रवाल, ममता भिवाड़ी, सरला, रेशम, पूनम, निर्मल, नीलम ढींगड़ा, बंशी बाला, खुशी सैनी, बबली सैनी, मेघा गुप्ता आदि शामिल हुए। चित्र : योग करते हुए साधक। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें