Rewari News :: कांग्रेस कमेटी शहरी जिला सचिव ललित अग्रवाल ने फोटो साझा कर कहा, "उनके परिवार का तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से गहरा नाता, मरते दम तक कांग्रेसी रहेंगे"

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी शहरी के जिला सचिव ललित अग्रवाल ने अपने स्वर्गीय दादाजी श्री लाल डूंगरमल जी की काफी वर्षों पुरानी तस्वीर साझा कर कहा कि यह तस्वीर दिल्ली दस जनपद स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के कार्यालय की है उन्होंने कहा कि मेरा और मेरे पूरे परिवार का बुजुर्गों के टाइम से ही कांग्रेस पार्टी से बहुत गहरा लगाव और नाता रहा है। 


ललित अग्रवाल ने कहा कि मेरे दादाजी डूंगरमल जी ने भी काफी वर्षों तक अपना तन मन धन से कांग्रेस पार्टी का साथ दिया और उनके बाद फिर मेरे पिताजी स्वर्गीय श्री सुरेश अग्रवाल जी ने भी काफी वर्षों तक कांग्रेस पार्टी के ही साथ रहे और कांग्रेस पार्टी का ही साथ दिया मेरे पिताजी (जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष) भी रह चुके थे और सदर सट्टा बाजार के पूर्व प्रधान भी रह चुके थे, और अब मैं ललित अग्रवाल जो की तीसरी पीढ़ी में आता हूं उनकी करीब 2005 से मैं लगातार कांग्रेस पार्टी और कप्तान साहब से जुड़ा हुआ हूं और इसी के फल स्वरुप मुझे कांग्रेस पार्टी ने और कप्तान साहब के आशीर्वाद से हाई कमान ने मुझे शहरी (जिला सचिव) का भी पदाधिकारी बनाया है यह सब मेरे पूर्वजों की मेहनत और तन मन धन से कांग्रेस पार्टी की मदद करने का फल है और हम हमेशा आगे तक भी कांग्रेस पार्टी के ही साथ रहेंगे तन मन धन से हमारे खानदान में गद्दारी या दोगलापन नहीं है आज तक भी हम कांग्रेसी थे कांग्रेसी है और मरते दम तक कांग्रेसी ही रहेंगे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें