हरियाणा सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिला एवं किशोरी सम्मान योजना संचालित की जा रही है। जिसके तहत बीपीएल परिवारों की 0 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं और किशोरियों को निशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देना, सम्मानजनक एवं सुरक्षित प्रबंधन सुनिश्चित करना तथा जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के तहत बीपीएल परिवारों की 10 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं और किशोरियों को नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए महिला और किशोरी की आयु 10 से 45 वर्ष, बीपीएल राशन कार्ड, आधार कार्ड व परिवार पहचान पत्र आवश्यक है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नजदीक आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते है।
Home
Uncategories
Rewari News :: महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के तहत बीपीएल परिवार की महिलाओं को नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन दिए जाएंगे :: शालू यादव
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें