राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत सोमवार को रेवाड़ी जिला में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दो बूंदें दीं।
अभियान का मुख्य उद्देश्य कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। रेवाड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों द्वारा पूरे उत्साह के साथ कार्य किया गया। जो बच्चे 28 जून को बूथों तक नहीं पहुंच सके, उन बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनके घरों पर जाकर पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे प्रत्येक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। उन्होंने बताया कि पोलियो की दो बूंदें बच्चों को आजीवन दिव्यांगता से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें