रेवाड़ी जिला प्रशासन की ओर से कल मंगलवार 30 जून को गांव बेरली कलां में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासन की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान परिवार पहचान पत्र व राशन कार्ड से संबंधित समस्या के लिए हैल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी। इसके अलावा सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें