Rewari News :: आईजी साउथ रेंज रेवाड़ी ओम प्रकाश नरवाल की अध्यक्षता में राज इंटरनेशनल स्कूल में बी-1 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हुई

रेवाड़ी पुलिस विभाग में सिपाही से मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत होने के लिए विभागीय परीक्षा बी-1 का आयोजन किया जाता है। बी-1 परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जवानों को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में परीक्षण दिया जाता है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जवानो को मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत किया जाता है। 


राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाडी की कंप्यूटर लेब में रेंज स्तरीय बी-1 परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षा में जिला रेवाडी, पलवल, नुहं व महेन्द्रगढ़ के जवानों ने भाग लिया है। आनलाईन परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले जवानों को परेड की परीक्षा से भी गुजरना होगा। उसमें सफल होने वाले प्रतिभागियों का मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। चेयरपर्सन आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी ओमप्रकाश नरवाल, आईपीएस ने बी-1 की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी में स्थित सभी कंप्यूटर लेबो का निरीक्षण किया तथा परीक्षा के प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 



परीक्षा को सफलता से सम्पन्न कराने के लिए एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा व डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम प्रतीक गहलोत भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा परीक्षा को सुचारू व सुगम तरीके से पूर्ण कराने के लिए डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए परीक्षा को सफलतापूर्वक हल करने के गुरु मंत्र भी जवानों को दिए। बी-1 परीक्षा को सफल बनाने के लिए विशेषज्ञों की टीम बनाई गई। 


बी-1 परीक्षा कंप्यूटर पर ऑनलाइन एक विशेष सॉफ्टवेयर पर आयोजित की जाती है। जिसमें बहुविकल्पीय 140 प्रश्न आते है। परीक्षा में पुरुष व महिला सिपाही दोनो शामिल है। प्रत्येक प्रश्न का एक अंक होता है तथा नेगेटिव मार्किंग भी है। परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए प्रतिभागी को 70 अंक लेने होते है। बी-1 परीक्षा में साऊथ रेंज रेवाड़ी के जिला रेवाडी, पलवल, नुहं व महेन्द्रगढ़ के 590 जवानो ने हिस्सा लिया था। जिनमे 225 जवान परीक्षा में उत्तीर्ण हुए है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें