Rewari News :: अग्रवाल वैश्य समाज जिला रेवाड़ी टीम ने अशोक बुवानीवाला जी के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण*

अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक बुवानीवाला जी के जन्मदिवस पर रेवाड़ी अग्रवाल वैश्य समाज की टीम ने सेक्टर-4 पार्क में वृक्षारोपण किया और अग्रवाल वैश्य समाज की पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। 


जिला महिला महासचिव यशोदा बंसल, रेवाड़ी विधानसभा कोषाध्यक्ष मनु अग्रवाल, एडवोकेट आशा मंगला, राधा अग्रवाल, रेखा गोयल, पूनम, संजीता और अन्य सदस्यों ने मिलकर यह पौधारोपण किया। रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल और जिले के सभी पदाधिकारियों ने श्री अशोक बुवानीवाला जी को उनके जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएँ भेजी और वैश्य समाज मे उनके योगदान के लिए उनकी सराहना की और उनके दीर्घायु होने और स्वास्थ्य जीवन की कामना की। 


अशोक बुवानीवाला जी ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद किया और वैश्य समाज के लोगों को अग्रवाल वैश्य समाज से जोड़ने का आग्रह किया। रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने पूरी टीम का धन्यवाद किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें