Rewari News :: महावर समाज की ओर से महावर पैलेस के भव्य उद्घाटन समारोह पर कार्यक्रम का आयोजन, वक्ताओं ने कहा, "महावर समाज की एकता व समर्पण का प्रतीक बनेगा महावर पैलेस।"



रेवाड़ी में महावर समाज की तरफ से महावर पैलेस के भव्य उद्घाटन समारोह पर कार्यक्रम का किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नवल किशोर गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग कमेटी एवं पूर्व प्रधान महावर सभा रहे। अध्यक्षता पूर्व मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता ने की। वक्ताओं ने कहा कि महावर पैलेस का सपना समाज का वर्षों पुराना है जो अब पूरा हुआ है। केवल एक भवन नहीं बल्कि महावर समाज की एकता, संगठन शक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। वक्ताओं ने कहा कि पैलेस भविष्य में विवाह समारोह, सामाजिक बैठकें, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान समारोह, शैक्षणिक गतिविधियां और जनकल्याणकारी आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा। मंच का संचालन मानसी गुप्ता की ओर से किया गया। वक्ताओं ने हुड्डा बाईपास पर बने महावर पैलेस के नए भवन की तुलना सेवन स्टार होटल से की।




रेवाड़ी में महावर समाज के लिए रविवार का दिन एक नया इतिहास लिख गया सालों से संजोया गया सपना अब एक भव्य इमारत के रूप में समाज को समर्पित कर दिया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मार्केट कमेटी रेवाड़ी के वाइस प्रेसिडेंट और पूर्व प्रधान महावर सभा नवल किशोर गुप्ता शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्य आयुक्त सेवा अधिकार आयोग विभाग से टीसी गुप्ता ने की। इसके अलावा बाबूलाल डाटा, केएम गुप्ता, घनश्याम डाटा, राजीव डाटा सहित समाज के कई वरिष्ठ जन और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। वक्ताओं ने भावुक और गर्व भरे शब्दों में कहा कि महावर पैलेस सिर्फ एक ईंट पत्थर का भवन नहीं है बल्कि यह महावर समाज की एकता, संगठन, शक्ति, त्याग और सामूहिक संकल्प का जीता जागता प्रतीक है। इस पैलेस की नींव उस समय पड़ी थी जब समाज के लिए भूमि उपलब्ध कराने में टीसी गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही पैलेस के इस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया को पूरा करने में भी उनका विशेष योगदान रहा जिसके लिए पूरे समाज ने उनका आभार जताया। 




इसमें मार्गदर्शन की बात करें तो अर्जुन लाल गुप्ता, लल्लूराम गुप्ता, केएन गुप्ता और तत्कालीन कार्यकारिणी का योगदान अविस्मरणीय रहा। इस मौके पर समाज के भामाशाह और दानदाताओं को भी सम्मानित किया गया। नवल किशोर गुप्ता, अनूप कृष्ण, अवतार गुप्ता, श्रीमती प्रेमलता गुप्ता, कैलाश चंद गुप्ता धोती वाले, कैलाश चंद्र गुप्ता गद्दी वाले, गुलजारी लाल गुप्ता, पूर्व प्रधान घनश्याम डाटा, हेमंत गुप्ता तथा रजत गारमेंट्स सहित सभी सहयोगियों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महावर समाज की ओर से मीडिया को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि इस भव्य पैलेस का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के कर कमलों द्वारा तत्कालीन प्रधान घनश्याम डाटा, नरेश गुप्ता, प्रेम गुप्ता, संजय डाटा की गरिमामय उपस्थिति में हुआ था। 




इसके बाद भवन निर्माण को गति देने में पूर्व प्रधान नवल किशोर गुप्ता उनकी टीम और मोहनलाल गुप्ता अधिकारी पंजाब नेशनल बैंक का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यों की भी जमकर सराहना की गई। वाइस प्रेसिडेंट नरेश गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी सुबोध गुप्ता, जॉइंट सेक्रेटरी अनिल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता समस्त कार्यकारिणी महिला टीम युवा टीम आयोजन समिति और प्रधान राजीव डाटा व उनकी टीम के अथक परिश्रम को विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया। वक्ताओं ने बताया कि भविष्य में यह महावर पैलेस विवाह समारोह, सामाजिक बैठकों, सांस्कृतिक आयोजनों, प्रतिभा सम्मान समारोह, शैक्षणिक गतिविधियों और जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। 




अंत में समाज के सभी दानदाताओं से भवन का एक प्रमुख केंद्र बनेगा अंत में समाज के सभी दानदाताओं से भवन के द्वितीय तल के इंटीरियर जनरेटर और अन्य शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए सहयोग की अपील भी की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान समाज में गजब का उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला। 





इस कार्यक्रम में अग्रवाल सभा, ब्राह्मण सभा, भार्गव सभा तथा पंजाबी सभा समेत अनेक समाज के प्रधान और उनकी टीम के प्रतिनिधियों के अलावा बाबूलाल डाटा, केएम गुप्ता, घनश्याम डाटा, राजीव डाटा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। अंत में लावण्या फाउंडेशन की ओर से हरियाणवी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुति दी गई।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें