रेवाड़ी में भगवान महावीर विद्यापीठ की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर तीन अलग-अलग सत्रों में योग, प्राणायाम एवं संगीतमय एरोबिक्स की धुन पर साधक झूम उठे।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन अतिशय क्षेत्र नसियां जी स्थित श्री प्रणम्य सागर अकलंक भवन सभागार में किया गया। प्रथम सत्र में योगाचार्य अजय जैन एवं सीए प्रवीण जैन ने सूक्ष्म प्राणायाम एवं योगासनों का अभ्यास कराया। द्वितीय सत्र में फिट क्लासेज के संचालक गजेंद्र सिंह व उनकी टीम ने शरीर को स्वस्थ रखने के टिप्स देते हुए संगीतमय एरोबिक्स का अभ्यास कराया। आध्यात्मिक अर्हम योग के माध्यम से सभी साधकों को ध्यान योग कराया गया। योग साधक अमित जैन एवं तानि जैन ने ध्यान का महत्व समझाया। भगवान महावीर विद्यापीठ के प्रधान सीए मोहित जैन ने सभी को योग दिवस एवं पितृ दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
इस मौके पर लक्की ड्रा भी निकाला गया। श्री दिगंबर जैन पंचायत के उप प्रधान अरविंद जैन, विद्यापीठ के प्रधान सीए मोहित जैन, उप प्रधान सीमा जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य विजय जैन, प्रद्युम्न जैन, निपुण जैन, रविंद्र जैन, प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा, अंकुर प्रभारी लीना मखीजा ने योग प्रशिक्षकों, एरोबिक्स टीम तथा लक्की ड्रा विजेताओं को सम्मानित किया।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें