रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल नेतृत्व, सुदृढ़ रणनीतिक योजना और कड़े दिशानिर्देशों के फलस्वरूप जिला रेवाड़ी में अपराध नियंत्रण की दिशा में अत्यंत सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की सक्रिय मुस्तैदी और प्रभावी गश्त के कारण पिछले वर्ष (2025) की समान अवधि (01 जनवरी से 31 मई) की तुलना में वर्ष 2026 के इन पांच महीनों में जघन्य अपराधों, महिला संबंधी अपराधों और संपत्ति संबंधी अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। समान अवधि के तुलनात्मक आंकड़ों का विश्लेषण करने पर स्पष्ट रूप से सामने आया है कि रेवाड़ी पुलिस की अपराधियों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति धरातल पर रंग ला रही है।
*प्रमुख शीर्षकों में आई गिरावट का विवरण-*
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी ने बताया कि अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, निम्नलिखित प्रमुख श्रेणियों में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और अपराधों में बड़ी कमी आई है:
*महिला विरुद्ध अपराध (Crime Against Women):* महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के पुलिस अधीक्षक के विशेष प्रयासों के कारण महिला संबंधी अपराधों में 33.6% की कमी आई है। जिनमे छेड़छाड़ से जुड़े मामलों में *58.3% की कमी आई है।
*संपत्ति संबंधी अपराध (Crime Against Property)* चोरी और संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाले गिरोहों पर नकेल कसने के कारण इस श्रेणी के कुल मामलों में 43.5% की कमी दर्ज की गई है।
*वाहन चोरी (MV Theft):** पुलिस चेकिंग और नाकाबंदी के चलते वाहन चोरी के मामलों में 40.3% की गिरावट दर्ज की गई है।
* *स्नैचिंग:** पुलिस चौकसी बढ़ने से स्नैचिंग के मामलों में 50% की कमी आई है।
* *अन्य साधारण चोरी (Other Simple Theft):* इसमें 37% की भारी गिरावट दर्ज की गई है।
* *जबरन वसूली व ब्लैकमेलिंग (Extortion & Blackmail):* पुलिस की त्वरित कार्रवाई के डर से ब्लैकमेलिंग और फिरौती के मामलों में 66.7% की कमी आई है।
* *लुट व डकैती (Robbery & Dacoity):* पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 31 मई तक जिले में लूट व डकैती के मामलों में 100% की कमी आई है, जिससे मामलों की संख्या शून्य पर पहुँच गई।
*जघन्य एवं व्यक्तिगत अपराध (Crime Against Person):*
*हत्या के मामले (Murder):* पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 31 मई तक हत्या के मामलों में 62.5 % की कमी* दर्ज की गई है।
*गैर-इरादतन हत्या (Culpable Homicide not amounting to Murder):* पुलिस की सतर्कता से इस श्रेणी में *100% की कमी* आई है, जिससे मामलों की संख्या शून्य पर पहुँच गई।
* *संगीन चोट पहुँचाना (Grievous Hurt):* आपसी रंजिश और मारपीट के गंभीर मामलों में *28.1 % की कमी* दर्ज की गई है।
* *साधारण मारपीट (Simple Hurt):* मामूली विवादों में होने वाली मारपीट के मामलों में भी *68.2% की गिरावट* आई है।
* *आर्थिक एवं अन्य अपराध (Miscellaneous IPC Crimes):* धोखाधड़ी और जालसाजी करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के कारण *धोखाधड़ी (Cheating)* के मामलों में *41.2% तथा **जालसाजी व कपट (Fraud & Forgery)* के मामलों में *58.8% की कमी* आई है।
* *स्थानीय एवं विशेष अधिनियम (LSL - Local and Special Laws):* अवैध हथियार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ की गई कड़ी घेराबंदी के परिणाम स्वरूप लोकल एंड स्पेशल लॉ के तहत कुल अपराधों में *7.7% की कमी* आई है। इसमें मुख्य रूप से हरियाणा गऊवंश संरक्षण अधिनियम (HSGS Act)* के मामलों में **100% की कमी* आई है।
*पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) का विशेष संदेश:*
"रेवाड़ी जिला में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और हर नागरिक को सुरक्षित माहौल प्रदान करना रेवाड़ी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा उद्देश्य केवल अपराध के ग्राफ को गिराना ही नहीं, बल्कि आमजन के मन में पुलिस के प्रति अटूट विश्वास और अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करना है। भविष्य में भी अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ हमारी यह कड़ा रुख जारी रहेगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आमजन किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराधी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। रेवाड़ी पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर है।"

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें