रेवाड़ी नगर परिषद द्वारा जिला नगरायुक्त डीएमसी ब्रह्मप्रकाश के दिशा निर्देशन में "स्वच्छता अभियान 8 जून से 20 जून 2026" के तहत सेक्टर एक में अन्तोदय भवन के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया और डॉ. सतीश खोला के द्वारा कपड़े के बैग वितरित किए गए। अभियान के दौरान सड़कों एवं गलियों की सफाई की गई और तथा क्षेत्रवासियों को स्वच्छता बनाए रखने और कचरे का उचित निस्तारण करने के लिए जागरूक किया गया। नगर परिषद द्वारा नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।
इस अभियान में डॉ. सतीश खोला स्टेट कॉर्डिनेटर (हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण), कुशल यादव कनिष्ठ अभियंता, हर्ष शर्मा, अजीत दरोगा, IEC टीम से कृष्ण सभ्रवाल, पंकज कुमार व मौजूद सफाई कर्मचारियों का सहयोग रहा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें