Bhagalpur News:टीबी उन्मूलन में उल्लेखनीय योगदान के लिए एनटीपीसी सम्मानित


ग्राम समाचार, भागलपुर। एनटीपीसी कहलगाँव को टीबी उन्मूलन में उल्लेखनीय योगदान के लिए बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम पटना स्थित पुराने सचिवालय में आयोजित हुआ। एनटीपीसी कहलगाँव की ओर से मानव संसाधन प्रमुख मनोरंजन सारंगी, ने यह सम्मान ग्रहण किया। एनटीपीसी कहलगाँव ने अपनी सीएसआर पहल के अंतर्गत "निक्षय मित्र अभियान" के तहत 500 टीबी रोगियों को गोद लिया है तथा उन्हें प्रतिमाह पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें