Rewari News :: राज इंटरनेशनल स्कूल में स्टाफ स्पोर्ट्स टूर्नामेंट-2026 का सफल आयोजन किया गया


रेवाड़ी शहर क़े राज इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को स्टाफ सदस्यों के लिए “स्टाफ स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026” का आयोजन “Play Together, Win Together” की थीम पर किया गया। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य स्टाफ के बीच सौहार्द, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और शारीरिक सजगता को बढ़ावा देना था। 


इस अवसर पर बैडमिंटन, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में किया गया। खेल मैदान में स्टाफ सदस्यों का उत्साह देखते ही बनता था। सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए न केवल प्रतिस्पर्धा की, बल्कि एक-दूसरे का उत्साहवर्धन भी किया। 


पूरे आयोजन में “Team Spirit Makes the Win” का भाव स्पष्ट रूप से झलका। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल चेयरमैन राजेंद्र सैनी ने विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 


इस दौरान स्कूल निदेशक नवीन सैनी ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों की मेहनत और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्टाफ के बीच आपसी समन्वय को सुदृढ़ करते हैं और कार्यस्थल को और अधिक सकारात्मक बनाते हैं। टूर्नामेंट का समापन “Fitness, Friendship & Fun” के उत्सव के साथ हुआ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें