Bhagalpur News:एनटीपीसी कहलगाँव में बालिका सशक्तिकरण अभियान संपन्न


ग्राम समाचार, भागलपुर। एनटीपीसी कहलगाँव में 1 जून से 27 जून तक आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान का समापन समारोह शनिवार को उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ कहलगाँव के अनुमंडल अधिकारी (एसडीएम) कृष्ण चन्द्र गुप्ता भी समारोह में शामिल हुए। अपने संबोधन में सुश्री पांडेय ने बालिकाओं को आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं साहस के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख प्रभारी मनोरंजन परिदा ने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके साथ श्रीनाथ मारीसेट्टी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं ऐश डाइक मैनेजमेंट), मधुमिता दास, सृष्टि समाज की उपाध्यक्षा, ऊषा मारीसेट्टी, सृष्टि समाज की वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्षगण एवं सृष्टि समाज के सदस्य भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा पहली बार बालिका सशक्तिकरण अभियान पुस्तिका का लोकार्पण किया गया। यह पुस्तिका अभियान की प्रमुख गतिविधियों, उपलब्धियों एवं बालिकाओं के प्रेरणादायी अनुभवों का संकलन है। अभियान में कुल 127 बालिकाओं ने भाग लिया। 27 दिनों के आवासीय प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कराटे, योग, आत्मरक्षा, विज्ञान, कला एवं शिल्प सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं जीवन कौशल का विकास किया। समापन समारोह में बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, जीईएम पुस्तिका एवं हिंदी की पाँच पुस्तकें प्रदान की गईं।




Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें