रेवाड़ी में शनिवार प्रदोष व्रत के शुभ उपलक्ष्य पर ललित अग्रवाल (जिला सचिव) हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी शहरी ने बाबा श्याम के आशीर्वाद से व्यापारियों के साथ मिलकर अपने प्रतिष्ठान दुकान नंबर 1137 सदर बाजार शरबत पिलाने की सेवा का योगदान दिया।
इस अवसर पर श्याम भक्त ललित अग्रवाल ने कहा कि इस भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इसलिए उनकी ओर से समस्त व्यापारी भाइयों के सहयोग से यह ठंडे मीठे शरबत की छबील लगाई गई है। ललित अग्रवाल ने कहा कि बाबा श्याम की दिव्य दृष्टि और आशीर्वाद सबके ऊपर सदैव ऐसे ही बरकरार रहे और वह हमेशा ऐसे ही अपने प्रतिष्ठान पर दान धर्म करते रहे।
इस अवसर पर उनका सहयोग करने के लिए अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, मनीष शर्मा, हिमांशु शर्मा, दीपक सोनी, महेंद्र सोनी, नरेंद्र सोनी, राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें