Rewari News :: संडे स्पेशल :: विश्व रक्तदाता दिवस पर डॉ. नवीन अदलखा ने 100वां रक्तदान शिविर आयोजित कर बनाया नया कीर्तिमान



रेवाड़ी में विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर हम एक ऐसी शख्सियत से आपको मिलवा रहे हैं जिन्होंने जिले में रक्तदान की गतिविधियों में अहम योगदान दिया है। डॉ. नवीन अदलखा शहर के जाने-माने शिक्षाविद हैं और शहर के कई सामाजिक संगठनों के सदस्य भी हैं। उन्होंने 2004 में 'रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन' से जुड़ने के बाद रक्तदान की गतिविधियां शुरू कीं। उन्होंने 100 से ज़्यादा रक्तदान शिविर आयोजित किए हैं; इनमें से 25 शिविर उन्होंने 2010 से 'हीरो मोटोकॉर्प धारूहेड़ा' कैंपस में आयोजित किए हैं, जब वे क्लब के प्रेसिडेंट थे।


प्रख्यात समाजसेवी एवं रक्तदान प्रेरक डॉ. नवीन अदलखा ने 100 स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनके निरंतर प्रयासों से हजारों लोगों ने रक्तदान के महत्व को समझते हुए इस महाअभियान में भाग लिया। डॉ नवीन अदलखा रोटरी क्लब ऑफ़ रेवाड़ी मेन के सबसे ज्येष्ठ सदस्यों में से एक है. उन्होंने रोटरी ब्लड बैंक दिल्ली, रोटरी ब्लड गुड़गांव, फरीदाबाद तथा रेवाड़ी जिले के अनेक ब्लड बैंक के साथ मिलकर दस हज़ार से ज़्यादा ब्लड यूनिट कलेक्ट की है जिसके लिए उन्हें विभिन्न सरकारी तथा ग़ैर सरकारी संस्थाओं ने सम्मानित किया है. डॉ नवीन अदलखा ने रोटरी ब्लड बैंक दिल्ली की अनेक पोजीशन पर काम करके अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


डॉ. अदलखा पिछले कई वर्षों से रक्तदान जागरूकता अभियान से जुड़े हुए हैं और युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहे हैं। उनके नेतृत्व में आयोजित शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में रक्त इकाइयाँ एकत्रित हुई हैं, जिससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिला है। डॉ अदलखा का ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव होने के साथ उनतालीस बार ब्लड डोनेट किया है जो कि यंग पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है. समाज के विभिन्न वर्गों, सामाजिक संगठनों तथा गणमान्य नागरिकों ने डॉ. अदलखा की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।


इस अवसर पर डॉ. अदलखा ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, चिकित्सकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।डॉ नवीन अदलखा ने बताया कि कुछ समय पहले ब्लड डोनेशन करना एक मुश्किल काम माना जाता था परंतु आज लोग बहुत ज़्यादा जागरूक हो गए है। उन्होंने कहा, “रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। आइए, हम सभी नियमित रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।”

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें