Rewari News :: नगर परिषद की ओर से प्रधान विनीता पीपल के नेतृत्व में टीपी स्कीम रोड ट्रॉमा सेंटर के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया

रेवाड़ी नगर परिषद द्वारा जिला नगरायुक्त ब्रह्मप्रकाश जी के दिशा निर्देशन में "स्वच्छता अभियान - 8 जून से 20 जून 2026" के तहत टी.पी. स्कीम, महाराजा अग्रसैन पब्लिक स्कूल के पास रोड से काली माता मन्दिर तक ,स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़कों एवं गलियों की सफाई की गई और तथा क्षेत्रवासियों को स्वच्छता बनाए रखने और कचरे का उचित निस्तारण करने के लिए जागरूक किया गया। नगर परिषद द्वारा नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।


इस अभियान में चेयरपर्सन विनीता पीपल, वार्ड नंबर 2 से पार्षद पूजा देवी, एडवोकेट नरेंद्र पीपल, अतुल स्वामी सदस्य सीनियर सिटीजन डिस्ट्रिक्ट ट्रिब्यूनल रेवाड़ी, महेश स्वामी, संकट मोचन हनुमान मन्दिर पुजारी श्री पवन कुमार वत्स, हर्ष शर्मा, घनश्याम दरोगा, IEC टीम से कृष्ण सभ्रवाल, पंकज कुमार, सफाई कर्मचारी और आम जनता का सहयोग रहा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें