रेवाड़ी के गांव शहबाजपुर खालसा में बीते दिनों तोड़ी गई बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर गांव के कुछ लोग नई प्रतिमा स्थापित करके समझौते की झूठी अफवाह फैला रहे है, जबकि गांव में कब प्रतिमा स्थापित की गई है इसकी सूचना ना जिला प्रशासन रेवाड़ी को दी गई और ना ही समाज को इसकी जानकारी थी।
आज भीम आर्मी रेवाड़ी से जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि डीएसपी ऑफिस बावल पहुंचे और डीएसपी महोदय से मुलाकात कर शहबाजपुर खालसा में तोड़ी गई बाबा साहब की प्रतिमा तथा गांव कसौला में फाड़ी और जलाई गई तस्वीर पर त्वरित मांग करते हुए मामलों में जांच के दायरे को भी बढ़ाने की बात रखी, भीम आर्मी रेवाड़ी की प्रमुख मांग है कि आरोपियों पर रासुका एक्ट लगाया जाए, ताकि कठोर कार्रवाई को देखते हुए भविष्य में कोई भी असामाजिक तत्व महापुरुषों का अपमान ना करें। प्रतिमा वाले स्थान पर प्रशासन सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करें।
समझौते की खबर का खंडन करते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि भीम आर्मी जिला कार्यकारिणी से बाहर के ऐसे लोग जिन्होंने किसी भी सोशल मीडिया नेटवर्कों पर भीम आर्मी रेवाड़ी नाम से अकाउंट बनाया हुआ है उनका दुरुपयोग कर रहे है आगे से ऐसा ना करे और कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए वो उन सभी ऐसे अकाउंट को डिलीट करें वरना संगठन की और से कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें