Boarijor News: 12 करोड़ की सड़क सौगात! बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने कई गांवों में विकास कार्य का किया शिलान्यास


ग्राम समाचार, बोआरीजोर। विधायक धनंजय ने बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत करोड़ों रुपये की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान बड़ा बोआरीजोर-कुसमा रोड, जम्मूझरना पंचायत जम्मूझरना रोड, बंगामा रोड, बाबुपुर पंचायत बाबूपुर-हरर्खा रोड, लीलातरी पंचायय डबरा रोड तथा कड़क धोनी रोड समेत कई गांव के महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं की कुल लागत लगभग 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।


ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण को लेकर लंबे समय से मांग उठ रही थी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ना सबसे बड़ी प्राथमिकता है, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी तथा लोगों का समय भी बचेगा।

विधायक ने यह भी कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा और जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुबल मंडल, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुनील मरांडी, विधायक प्रतिनिधि राजू अंसारी, जितेंद्र किस्कू, निसार अंसारी, अकमल अंसारी समेत कई झामुमो कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें