Rewari News :: राजस्थान के जैतपुर धाम में कल 12 मई को विकास कार्यों का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा

रेवाड़ी के दूरवर्ती सीमा से सटे राजस्थान के ग्राम जैतपुर धाम में 12 मई को राव थावर सिंह मेमोरियल खेल कूद प्रतियोगिता के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, जैतपुर धाम में निर्मित नवीन हॉल तथा स्वर्गीय श्रीमती मोहरली देवी की स्मृति में बनाए गए बरामदे का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही प्रधान ताराचंद यादव के निवास से चोफूलिया मुख्य सड़क की ओर निर्मित सी.सी. रोड का भी उद्घाटन किया जाएगा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जसवंत यादव (विधायक, बहरोड़) होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मोहित जसवंत यादव (अध्यक्ष, RCA) उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जयप्रकाश झाबर (जिला पार्षद) महंत रामेश्वर दास (महामंडलेश्वर), महंत सुमित गिरी जी महाराज (माजरी धाम) तथा समाजसेवी ईश्वर रोडवालिया भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिता सरपंच करेंगी। कार्यक्रम संयोजक प्रधान ताराचंद यादव (अध्यक्ष, श्री श्याम सेवा समिति जैतपुर धाम) ने बताया कि यह बरामदा उनके माता-पिता की स्मृति में उनके सभी भाइयों के सहयोग से निर्मित कराया गया है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर यहां धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रहेगी। पूरे क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें