Rewari News :: विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत आने पर विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

रेवाड़ी के विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम 100% आने पर मैनेजमेंट ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय का परिणाम 100% रहा। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।


इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन हेमंत शर्मा, धीरज शर्मा एवं प्रीतम शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल के प्राचार्या ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। कृष पुत्र राजेंद्र 95%, विनय पुत्र महेंद्र 90%, युवराज पुत्र राहुल 81% मीनाक्षी पुत्री कमल 90% अंक अर्जित करके स्कूल अथवा अपने माता पिता का नाम रोशन किया। विद्यालय में इस अवसर पर एक छोटा सा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने छात्रों को आगे भी इसी तरह मेहनत करने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों ने भी इस शानदार परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय का यह 100% परिणाम न केवल संस्थान के लिए गर्व की बात है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें