Rewari News :: रेवाड़ी जिला अग्रवाल वैश्य समाज की टीम ने भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए सकोरे रखकर दाना-पानी की व्यवस्था की

रेवाड़ी जिला अग्रवाल वैश्य समाज की टीम ने सोलाराही मंदिर के प्रांगण में इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए खाने और पानी के सकोरे रखे जिससे उनकी खाने और पानी की व्यवस्था की। अग्रवाल वैश्य समाज जिला रेवाड़ी की टीम ने जिले के सभी लोगों से आह्वान किया की वो भी अपने एरिया में इस तरह के पुण्य कार्य करे जिससे पक्षियों को इस भीषण गर्मी में खाने और पानी के लिए राहत मिल सके यह बहुत ही पुण्य का कार्य है। 



रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने टीम द्वारा इस तरह के पुण्य कार्य करने के लिए पूरी टीम की सराहना की और आगे भी ऐसे अच्छे-अच्छे कार्य करने के लिए उनको उत्साहित किया। अग्रवाल वैश्य समाज रेवाड़ी जिला महिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, जिला महिला महासचिव यशोदा बंसल, जिला महिला कोषाध्यक्ष गरिमा मित्तल, रेवाड़ी विधानसभा महिला अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, विधानसभा महिला महासचिव अंजू अग्रवाल, विधानसभा महिला कोषाध्यक्ष मनु अग्रवाल रेवाड़ी जिला महिला सदस्य दीपिका अग्रवाल,अमन अग्रवाल, आशा मंगला, आभा रूंगटा, पूजा गुप्ता, सपना कुमारी अग्रवाल, प्रियंका मित्तल, ज्योति गोयल, शशि बंसल, मंजू अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, रजनी जैन, नीतू अग्रवाल, सीमा खण्डेलवाल, सरला अग्रवाल, रूही गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, प्रिया गोयल आदि उपस्थित रहे। 



रेवाड़ी जिलाध्यक्ष नवीन सिंघल ने बताया की अग्रवाल वैश्य समाज जिला रेवाड़ी की टीम समय-समय पर जिले मे सामाजिक,धार्मिक, जरूरतमंदों की मदद आदि अच्छे-अच्छे कार्य करता रहता है और अपने वैश्य समाज के लोगों को समाज सेवा के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहता है। रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने सभी वैश्य समाज के लोगों को अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़ने का आग्रह किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें