Rewari News :: कांग्रेस कमेटी की ओर से महंगाई तथा डीजल पैट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा


रेवाड़ी जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं व अन्य कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने राजीव गांधी चौक से उपायुक्त रेवाड़ी कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन उपायुक्त महोदय के माध्यम से महंगाई पेट्रोल डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी व डीजल गैस के दामों में बढ़ोतरी जन लोगो की खाद्य पूर्ति सामाग्री के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ ज्ञापन दिया गया जो जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छावड़ी की अगुवाई व कैप्टन अजय सिंह यादव की अध्यक्षता में सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।


हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निवास स्थान पर अपराधियों द्वारा अपराध करने की कोशिश की उसकी भरसना करते हुए सरकार से मांग की अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करे अध्यक्ष की कड़ी सुरक्षा की जाए। नीट की परीक्षा जो पेपर लीक हुआ है उन विद्यार्थियों की फीस वापिस की जाए।


इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से डॉ एम एल रंगा, दीवान सिंह चौहान पूर्व अध्यक्ष, बीर सिंह प्रधान, हरीश सैनी पूर्व अध्यक्ष, शकुंतला भांडोरिया पूर्व चेयरमैन, नीलम भंगवाड़िया, विनोद गोला जिला पार्षद, रमेश ठेकेदार, महेंद्र छाबड़ा, मंजीत जैलदार, अंकुर पंडित, दिनेश यादव, मोनू यादव, सतीश प्रधान, गजराज सरपंच, सीमा धमीजा महिला प्रधान, सीए आशीष यादव, अजीत तोंगड़, नरेश यादव पूर्व पार्षद, दौलत राम प्रधान, धनीराम पूर्व पार्षद, मनोज यादव, सुनील सरपंच, भोपाल सरपंच, विनय कमल, पप्पू पहलवान, संदीप कसाना, कैलाश चंद्र, बीर सिंह प्रधान, रामवतार छावड़ी, देवकीनंदन, मोती लाल, प्रताप सिंह, रामकिशन, हरिराम, केके सक्सेना अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें