रेवाड़ी तहसील में कार्यरत ज्ञान सिंह पटवारी आज अपनी 13 वर्ष की सफल एवं निष्कलंक सेवाएं पूर्ण करने उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पटवार भवन रेवाड़ी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम में दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की ओर से जिला प्रधान बलजीत यादव, जिला सचिव रणबीर सिंह, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह, ऑफिस कानूनगो राकेश कुमार, नायब सदर कानूनगो सतबीर सिंह तथा नायब तहसीलदार अशोक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने ज्ञान सिंह की कार्यशैली, ईमानदारी एवं विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य की कामना की। समारोह में समस्त पटवारी, कानूनगो एवं नवनियुक्त पटवारियों ने भी भाग लिया तथा उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम का वातावरण भावुक एवं सौहार्दपूर्ण रहा। उपस्थित साथियों ने ज्ञान सिंह के स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामनाएं कीं।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें