Rewari News :: सेना शिक्षा कोर AEC क़े भूतपूर्व सैनिकों ने रेजांगला पार्क में हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया अपना 106वां स्थापना दिवस


रेवाड़ी में सेना शिक्षा कोर AEC क़े भूतपूर्व सैनिकों ने रेजांगला पार्क में हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया अपना 106वां स्थापना दिवस. भूतपूर्व सैनिक संगठन ने वैश्विक हालातों से उत्पन्न ऊर्जा संकट तथा नीट पेपर लीक पर चिंता जाहिर की.


रेवाड़ी में पायलट चौक स्थित रेजांगला पार्क में AEC यानि सेना शिक्षा कोर क़े भूतपूर्व सैनिकों की ओर से अपना 106वां स्थापना दिवस कोर डे हर्षोल्लास एवम देशभक्ति क़े जज्बे क़े साथ मनाया। समारोह की शुरुआत रेजांगला पार्क में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पचकर अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर की गई तथा बीते एक वर्ष में राष्ट्र के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 




पूर्व मेजर टीसी राव तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन के कमिश्नर वरुण यादव ने अतिथि की तौर पर पहुंचकर वीर सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इसके अतिरिक्त उपस्थित भूतपूर्व सैनिक सूबेदार नरेंद्र यादव एडवोकेट, सूबेदार अभय सिंह, सूबेदार ओमप्रकाश तथा सूबेदार महिपाल यादव आदि ने वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर रेजांगला पार्क भारत माता की जय, वंदे मातरम तथा जय हिंद आदि देशभक्ति जयकारों क़े उद्घोष से गूंज उठा. 




शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद इस कृतज्ञ भाव के बाद AEC आर्मी एजुकेशनल कोर क़े सभी भूतपूर्व सैनिक नारनौल रोड स्थित लक्ष्मी नगर रुद्राक्ष होटल पर पहुंचकर सेना कोर का स्थापना दिवस जोश और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया. यहां पूर्व सैनिकों ने अपने परिवार सहित पुराने अनुभव और किस्सों को साझा किया सभी परंपराओं का भरपूर आनंद लिया. इस मौके पर वक्ताओ ने बताया कि शिक्षित होने के नाते हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम सेवानिवृत्ति के उपरांत अपने समाज व राष्ट्र के लिए उपयोगी कार्य करें। दूसरों को समाज और राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि युवाओं को नशा रूपी बीमारी से बचाकर रखें। 




इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन के कमिश्नर श्रीमान वरुण यादव, संगठन क़े सचिव एडवोकेट नरेंद्र यादव तथा प्रवक्ता सूबेदार महिपाल यादव आदि वक्ताओ ने कहा कि AEC भारतीय सेना के आर्मी एजुकेशनल कॉर्प्स का 106वां स्थापना दिवस कल एक जून को मनाया जाएगा लेकिन रविवार को अवकाश होने क़े चलते रेवाड़ी में आज मनाया जा रहा है. भारतीय सशस्त्र बलों के लिए बौद्धिक और शैक्षणिक रीढ़ माने जाने वाले इस कोर की स्थापना एक जून 1921 को हुई थी। 



प्रतिवर्ष इस दिन (AEC Day) पचमढ़ी मध्य प्रदेश स्थित AEC ट्रेनिंग कॉलेज और केंद्र सहित देश भर के सैन्य परिसरों में मनाया जाता है जिसमें शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी जाती है और विशेष समारोह आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की नीट जैसी परीक्षा जो NTA नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तत्वाधान में कराई जाती है उनके पेपर लीक हो जाते है इस पर सरकार सेना की मदद लेने की सोच रही है इसमें सेना शिक्षा कोर के शिक्षित भूतपूर्व सैनिक अनुदेशक अपनी महत्वपूर्ण एवं अव्वल भूमिका निभा सकते हैं. 



सरकार के आदेश पर सेना कोर ग्रुप्स क़े अनुदेशक इस कार्य में मदद हेतु सदैव तैयार रहेंगे. उन्होंने वैश्विक हालातों क़े कारण चल रहे एनर्जी क्राइसिस और आर्थिक मंदी पर भी चिंता व्यक्त की. एईसी की ओर से अगले वर्ष यह कार्यक्रम सैनिकों की खान कहे जाने वाले कोसली हलके में आयोजित किए जाने की बात कही. इस मौके पर मुख्य रूप से सूबेदार रमेश चंद्र, सूबेदार महिपाल यादव, वीरेंद्र सिंह, कंवर सिंह, केसी यादव, सूबेदार दयानंद, सूरत सिंह, कृष्ण कुमार व सुभाष चंद्र सहित अनेक भूतपूर्व सैनिक एवं उनकी महिलाएं आदि मौजूद रहे.


 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें