Rewari News :: श्री बालाजी धाम हरिनगर में चल रही 21 दिन की अधिमास माह की तपस्या का 18वा दिन पूर्ण हुआ


श्री बालाजी धाम हरिनगर में चल रही 21 दिन की अधिमास माह की तपस्या का 18वा दिन पूर्ण हुआ। महंत गुरु पागल नाथ जी महाराज के सानिध्य में इस तपस्या का आयोजन किया जा रहा है। 18वे दिन शिष्या गुरु मा आशा, नरेश कुमार, प्रदीप, बोधन राम ने तपस्या में तप किया।


महंत पागल गुरु ने कहा कि भौतिक अग्नि के ताप से साधक अपने भीतर के 'अज्ञान' और संचित नकारात्मक कर्मों को जलाकर राख कर देते है इंद्रिय और मन पर विजय यह साधना साधक के आत्म-संयम और सहनशक्ति की सबसे बड़ी परीक्षा है। उन्होंने कहा कि इस तपस्या का समापन 2 जून को भंडारे के साथ किया जाएगा। 


इस मौके पर धाम से जुड़े भक्तों ने पंच धूणा की परिक्रमा की और प्रसाद चढ़ाकर अपनी मनोकामना हेतु प्रार्थना की।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें