भगवान शनि देव महाराज की जयंती पर शनि मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन। रेवाड़ी के बाला सराय स्थित प्राचीन शनि मंदिर सहित सभी शनि मंदिरों में धूमधाम से मनाई शनि देव महाराज की जयंती।
मंदिरों में न्याय के देवता शनिदेव की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। रेवाड़ी में भी श्री शनि जयंती जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रेवाड़ी के सभी शनि मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनि जयंती समारोह के उपलक्ष्य में रेवाड़ी के मोहल्ला बाला सराय स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में बीती रात्रि जागरण का आयोजन किया गया वहीं आज सुबह हवन यज्ञ के बाद बाबा का प्रसाद का भंडारा लगाया गया। शनि मंदिर कमेटी के प्रधान विजय गौड़ उपप्रधान राजकुमार शर्मा तथा मंदिर समिति के पूर्व प्रधान खुशीराम शर्मा ने बताया कि रेवाड़ी शहर के सबसे बड़े एवं सबसे प्राचीन शनि मंदिर में हर वर्ष शनि जयंती धूमधाम से मनाई जाती है।
जिसमें एक दिन पूर्व रात्रि को बाबा शनि देव महाराज का भव्य जागरण आयोजित किया जाता है और अगले दिन विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण किया जाता है। जिसमें दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने बताया कि इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
धारूहेड़ा चुंगी के पास स्थित बाला सराय मोहल्ले का शनिदेव धाम लगभग 250 साल पुराना लगभग मराठा काल से पूर्व का है यहाँ के श्रद्धालु मानते हैं कि इस मंदिर में चोर चोरी करने में कभी सफल नहीं हो पाते।
शनि जयंती के पावन अवसर पर मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। विशेष यज्ञ-हवन आयोजित किए जाते हैं और जरूरतमंदों को भोजन कराने के लिए भंडारों का आयोजन होता है। इस मौके पर नगर परिषद वार्ड नंबर 05 से नव निर्वाचित पार्षद पूनम कुमारी, वार्ड नंबर 08 से पार्षद पूनम सतीजा, पूर्व ईओ मनोज यादव तथा कैलाश चंद आदि गणमान्य लोगों ने मंदिर पहुंचकर बाबा की धोक लगाई और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर समिति प्रधान विजय गौड़, उपप्रधान राजकुमार शर्मा, सह कोषाध्यक्ष हरीश अरोड़ा, सचिव रमेश गौड़, सहसचिव कमलेश गौड, कोषाध्यक्ष चेतन शर्मा, भगवानदास, राजेंद्र कुमार, मनोज शर्मा, आनंद गौड, महेश शर्मा, पम्मी, नवीन शर्मा, दिनेश अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें





0 comments:
एक टिप्पणी भेजें