Godda News: अपने लिए जिये तो क्या जिये जियो हजारों के लिए- बैद्यनाथ उरांव, एसडीम गोड्डा


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  अपने लिए जिये तो क्या जिये जियो हजारों के लिए उक्त आशय की बातें गुरुवार शाम स्थानीय रौतारा स्थित डायनामिक कॉमर्स क्लासेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव ने अपने आशीर्वचन में कहा। उन्होंने कहा कि गोड्डा प्रतिभाओं की धरती है और अब यहाँ प्रतिभाओं को तलाशने वालों की भी कोई कमी नहीं है। मिताली घोष उनमें से एक हैं। प्रतिभा सम्मान के तहत बुधवार को प्रकाशित सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इंस्टीट्यूट के छात्र - छात्राओं को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। स्वागत संबोधन में इंस्टीट्यूट की संचालिका मिताली घोष ने बताया कि इस बार जहां सभी छात्र एवं छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं वहीं चार जिला के टॉप 10 में शामिल हैं। इस अवसर पर बतौर अति विशिष्ट अतिथि जिला कला - संस्कृति संयोजक एवं विभिन्न खेल संघ सचिव सुरजीत झा के अलावा विशिष्ट अतिथि शिक्षक रंजीत कुमार एवं अजीत कुमार घोष उपस्थित थे। अपने संबोधन में अति विशिष्ट अतिथि श्री झा ने छात्र - छात्राओं को बधाई देते हुए इंस्टीट्यूट की संचालिका मिताली घोष के मेहनत और मार्गदर्शन की भूरी - भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें गोड्डा गौरव की उपाधि दी। इस अवसर पर डायनामिक क्लासेज के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी। धन्यवाद ज्ञापन मिताली घोष ने किया।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें