Rewari News :: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की दसवीं की परीक्षा में ह्यूमनिटी पब्लिक स्कूल भड़ंगी का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में ह्यूमनिटी पब्लिक स्कूल भड़ंगी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। बोर्ड की तरफ से वीरवार को घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय के चेयरमैन सतपाल सर तथा प्राचार्य भीम सर ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।


विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, 15 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक हासिल किए तथा 15 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की। सभी विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।


विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिसमें अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें