रेलवे रेलवे स्टेशन पर दिनांक 26/27 जनवरी की रात्रीको शिकायतकर्ता पप्पू पासवान, पिता-स्व० गरभू पासवान ग्राम-यशवंतपुर, थाना-चंडी, जिला-नालंदा को मोबाईल चोरी हो गया था। जिस पर पप्पू पासवान द्वार शिकायत दी गई व बतलाया कि मेरा फोन कीपैड का था। बाद मे उसके चोरी हुए मोबाईल के माध्यम से बाद मे उसके खाता से धोखाधडी करके कुल 104053/- रूपये निकाले गये है। जो हालात से मामला मोबाईल चोरी व साईबर अपराध का होना पाया गया जिसके सम्बन्ध मे मुकदमा न. 186 दिनांक 17.12.2025 जेर धारा 318(4), 303(2) BNS थाना जीआरपी रेवाडी दर्ज किया गया। मुकदमा हजा की तफतीश सत्यपाल उप नि. 958 थाना जी आऱ पी रेवाडी द्वारा अमल मे लाई गई।
गहन तफतीश व साईबर सैल की मदद से दौराने तफतीश दिनांक 14.05.2026 को आरोपी लक्की पुत्र राजकुमार वासी गाव प्रहलाद पुर माजरा डीग थाना सदर बल्लभगढ जिला फरीदाबाद बा उम्र 31 साल को अलवर बाई पास, भिवाडी (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। जिसने मोबाईल चोरी करके साईबर फ्राड करके कुल 104053/- रूपये मे से 69000/- रूपये बरामद कराये। जिसको आज माननीय अदालत रेवाडी मे पेश करके बन्द जूडिशियल जिला जेल रेवाडी कराया जा रहा है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें