प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनावों के बाद, रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड संख्या 13 से विजेता निर्दलीय पार्षद श्रीमती संतोष जांगिड़ ने अपने परिवार, वार्ड और समाज के मौजिज और प्रबुद्ध लोगों के साथ मिलकर धारूहेड़ा नगर पालिका से नवनिर्वाचित चेयरमैन श्री सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा से उनके कार्यालय पर एक सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान, श्री सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनकी इस शानदार जीत पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। बधाई संदेश के बाद, बैठक एक औपचारिक चर्चा में बदल गई, जिसमें क्षेत्र के आगामी विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस मौके पर मुख्य रूप से श्रीमती संतोष जांगिड़ (निर्दलीय पार्षद, वार्ड संख्या 13), श्री हरिराम जांगिड़ पूर्व सरपंच नयागांव दौलतपुर, श्री जयकिशन, श्री हरि यादव, श्री सतपाल जांगिड़ (प्रधान शाखा सभा रेवाडी) श्री धीरज जांगिड़ (मीडिया प्रभारी महासभा) श्री रमेश लुहानिया (उपाध्यक्ष प्रदेश सभा हरियाणा), श्री सतीश बबेरवाल, श्री दीपक जांगिड़, श्री पंकज जांगिड़, हिमांशु, एवं राघव मौजूद रहे। नवनिर्वाचित चेयरमैन श्री सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की मेरा एकमात्र लक्ष्य पूरे क्षेत्र का बिना किसी भेदभाव के समान विकास करना है। निर्दलीय पार्षद,नया गाँव और समाज के सम्मानित लोगों द्वारा दिए गए सुझावों पर जल्द ही योजना बनाकर काम शुरू किया जाएगा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें