Rewari News :: नाई वाली चौक स्थित ऐतिहासिक काली माता मंदिर संत फकीर धाम सराय बलभद्र में हवन भंडारे के साथ पंच धूणा तपस्या का समापन हुआ


रेवाड़ी शहर के नाईवाली चौक मोहल्ला सराय बलभद्र स्थित काली माता मंदिर संत फकीर धाम में आयोजित पांच दिवसीय पंच धूणा तपस्या का वीरवार को हवन भंडारे के साथ समापन किया गया। प्रातः हवन यज्ञ का आयोजन किया गया यज्ञब्रह्मा के रूप में दिनेश शास्त्री ने हवन कराया जबकि दड़ौली आश्रम से महंत समर्पणानंद महाराज, बालाजी धाम हरिनगर से महंत पागल गुरु जी ने पहुंचकर हवन में आहुति डाली. हवन के पश्चात कन्या पूजन व भोजन का आयोजन किया गया और भंडारे का शुभारंभ हुआ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी की तरफ से स्वामी समर्पनानंद महाराज व महंत पागल गुरु का शॉल भेंटकर सम्मान किया गया।


महंत अभय गिरी ने बताया बालाजी धाम हरीनगर में 21 दिन की तपस्या चल रही है उन्होंने पांच दिन हरीनगर में व छह दिन काली माता मंदिर में तप किया जिसका आज हवन भंडारे के साथ समापन किया गया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में अधिमास के समय में तपस्या का बहुत अधिक महत्व है जैसे सोने को अग्नि में तपाने पर ही उसकी चमक और कीमत बढ़ती है, वैसे ही संत महात्मा संसार के कल्याण हेतु स्वयं तप करते है और लोगों के कष्ट मिटाते है।


मंदिर प्रमुख सेवक मोहित रामपुरा ने बताया कि आज काली माता मंदिर में पांच दिन की तपस्या का समापन हुआ है आगामी 2 जून को श्री बालाजी धाम हरिनगर में 21 दिन की तपस्या पूर्ण होने पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर मंदिर सें जुडे सैकड़ों भक्तजन शामिल हुए और भजन कीर्तन करते हुए भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें