रेवाड़ी शहर क़े प्रतिष्ठित जैन पब्लिक स्कूल में लोकतांत्रिक परंपरा से चुनी गई छात्र परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर जहाँ छात्र परिषद् के पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई, वहीं पूर्व छात्र संगठन के निर्वाचित पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई। नतांश ने हैड ब्वाय एवं काशवी ने हैड गर्ल के रूप में शपथ ली। मुख्य अतिथि सहित प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने छात्र परिषद् से जुड़े विद्यार्थियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।
मीडिया एवं कार्यक्रम प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि गत दिवस संतोष जैन ऑडिटोरियम आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत वंदेमातरम से की गई। प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा ने सभी का शाब्दिक अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि एवं गुरूग्राम आरपीएफसी कमीशनर आईएएस डॉ. अर्चना जानू ने छात्र परिषद के प्रमुख पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि छात्र परिषद के उत्तरदायित्व से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता एवं कार्यकुशलता का विकास होता है।
प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उप प्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन ने विभिन्न विभागों के सचिवों एवं सदन के कैप्टन व वाइस कैप्टन को शपथ दिलाई। रिया जैन ने वाईस हैड गर्ल, हार्दिक शर्मा ने वाइस हैड ब्वाय एवं रक्षित सिंहल ने महासचिव पद की शपथ ली। प्रथम जैन एवं हरप्रीत को आयोजन सचिव, मुस्कान एवं अदिति को साहित्यिक सचिव, निधि गुप्ता एवं सौम्या जैन को सांस्कृतिक सचिव, अनिमेष जैन एवं अनुष्का यादव को अनुशासन सचिव, कुशाग्र एवं प्रियांशी को खेल सचिव, तेजस जैन एवं सार्थक जैन को आईटी सचिव बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अंकुर एवं प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी रंगांरग प्रस्तुति से समां बांध दिया।
प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ शासकीय निकाय सदस्य निपुण जैन, विजय जैन, प्रद्युम्न जैन, रविंद्र जैन, प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा उप प्रधानाचार्या विजय गुप्ता एवं अंकुर प्रभारी लीना मखीजा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व परिषद के हैड ब्वाय लाभांश एवं हैड गर्ल याशिका के साथ-साथ अभिभावक प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। आदिनाथ, अजितनाथ, पार्श्वनाथ एवं महावीर सदन के छात्र प्रतिनिधियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। वंशी व जाह्वी को आदिनाथ सदन का कप्तान व उप कप्तान, लविका व मंथन को अजितनाथ सदन का कप्तान व उप कप्तान, हैतन्यराज व भाविका को पाश्र्वनाथ सदन का कप्तान व उप कप्तान तथा रुद्र एवं राशि को महावीर सदन का कप्तान व उप कप्तान चुना गया। गत वर्ष की गतिविधियों के आधार पर पाश्र्वनाथ सदन को श्रेष्ठ सदन घोषित किया गया।
प्रधान सीए मोहित जैन ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए एल्युमिनाइ एसोसिएशन के प्रधान दीपल जैन, उप प्रधान त्रिविक्रम शर्मा, सचिव ईशा जैन, सह सचिव सिमरन निशल व रोहित सोनी तथा कोषाध्यक्ष सीए जितेश अग्रवाल को शपथ दिलाई। उप प्रधानाचार्या विजय गुप्ता ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन ईशा चंद ने किया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें