Pathargama News: गांधीग्राम में सघन वाहन जांच अभियान नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम स्थित पप्पू लाइन होटल के समीप बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी और थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया। जिसमें बाइक, टोटो एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों, विशेषकर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच के दौरान आवश्यक कागजात, हेलमेट, लाइसेंस एवं अन्य सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई।पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन जिला परिवहन पदाधिकारी गोड्डा को भेज दिया गया है। ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस जांच अभियान में अवर निरीक्षक योगेश प्रसाद यादव, रवि किस्कू, पंकज कुमार, रोमा कुमारी सहायक अवर निरीक्षक नारद कुमार, गौतम साह, ज्योति तिवारी एवं मनोज पासवान,अनिल कुमार,राजकमल ओझा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अमन राज संवाददाता पथरगामा:- 

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें