Pathargama News: जिले में अव्वल आई पथरगामा की अमृता आर्ट्स में लायी 458 अंक



            अमृता कुमारी अपने माता-पिता के साथ

ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा एनजी +2 हाई स्कूल की छात्रा अमृता कुमारी ने आर्ट्स संकाय में 458 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।साधारण परिवार से आने वाली अमृता कुमारी ने अपनी मेहनत लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनके पिता सुशील शाह टेंट हाउस का कार्य करते हैं, और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। अमृता की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है। कि कठिन परिस्थितियों में भी अगर हौसले बुलंद हों।तो सफलता जरूर मिलती है। उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने अमृता को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें