Pathargama News: पथरगामा में बढ़ते सड़क हादसे पर प्रशासन सख्त, हाईवे पर लगाया गया रॉन्ग साइड बैरियर



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन अब पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। आए दिन हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है। जिससे स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। जब एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से हाईवे पर रॉन्ग साइड डू नॉट एंटर लिखे स्लाइडिंग बैरियर लगाए गए हैं। ताकि गलत दिशा से आने-जाने वाले वाहनों पर रोक लगाई जा सके। बैरियर पर स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि कोई चालक दोपहिया या चारपहिया वाहन को रॉन्ग साइड में चलाते हुए पकड़ा जाता है। तो उस पर ₹1000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा। यह पहल पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई है। पुलिस द्वारा हाईवे पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। और रॉन्ग साइड से आने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें जागरूक और सतर्क किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है। कि यह कदम सड़क हादसों को कम करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें। ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें